''मेरी फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं, मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं''
सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म भारत और दबंग 3 में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने डीएनए को एक खास इंटरव्यू दिया है, जहां दबंग खान ने अपनी फ्लॉप फिल्में और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की है। ट्यूबलाइट पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी, फिर से फ्लॉप कहलाई। बहुत लोगों की फिल्म तो यहां तक भी नहीं पहुंच पाती।
सलमान खान ने कहा- ट्यूबलाइट ने घरेलू मार्केट में 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन यह फ्लॉप भी हो गई। बहुतों की तो उतनी भी नहीं चलती है। लिहाजा, मैं खुशकिस्मत हूं कि इतनी बड़ी हिट फिल्म भी फ्लॉप मानी जाती हैं। लोगों के प्यार के लिए मैं खुद को आभारी मानता हूं।

वहीं, ट्यूबलाइट पर बात करते हुए सलमान ने माना कि फिल्म लोगों को थियेटर तक ले जाने में असफल रही। सुपरस्टार ने कहा, हमने सोचा कि बजरंगी भाईजान फिल्म के बाद ट्यूबलाइट एक खूबसूरत फिल्म साबित होगी, ईद पर लोग खुश होना चाहते थे। लेकिन ट्यूबलाइट ने सभी को रूला दिया। उन्होंने कहा ये क्या फिल्म बना दी.. हमारा तो ईद ही खराब कर दिया। कुछ तो डिप्रेशन तक में चले गए थे।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान का बॉक्स ऑफिस हिसाब किताब-


Click it and Unblock the Notifications