साधना आंटी को तंग करने वाले को छोड़ूंगा नहीं : सलमान

salman-khan-sadhana
सलमान खान के दीवाने लोग क्यों है, इस के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है कि सल्लू मियां हर उस इंसान की मदद को तैयार रहते हैं जो मुसीबत में हैं। और इन दिनों सलमान मियां ने मदद के लिए अपने हाथ उठाये है वो भी गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री साधना के लिए।

गौरतलब है कुछ दिनों पहले साधना ने एक बिल्डर बिल्डर युसूफ लकड़वाला के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि वो बिल्डर जबरदस्ती उनके घर पर कब्जा करना चाहता है यहां तक की उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उसने उनको जान से मारने की धमकी तक दे डाली। साधना मुंबई के सांताक्रूज़ में रहती है।

सलमान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर अभिनेत्री साधना के साथ किए जा रहे इस अपमानजनक व्यवहार के बारे में दुख और चिंता जाहिर की है। सलमान ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि कौन है वह बिल्डर जिसने साधना आंटी की जिंदगी में परेशानियां खड़ी कर दी हैं। सलमान ने तो अपनी आवाज बुलंद कर दी है देखना ये है कि उनकी ये मेहनत क्या रंग लाती है और कौन साधना की मदद को आगे आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X