सलमान खान की डायलॉगबाज़ी पर REACTION: मुंह बंद रखा करें सलमान!
सलमान खान ने एक बार फिर अपनी बयानबाज़ी से कंट्रोवर्सी छेड़ दी है। और इसे लेकर देश में राजनीतिक स्तर का वाद विवाद हो रहा है।
सलमान खान आजकल ट्यूबलाइट प्रमोशन में व्यस्त हैं। वैसे तो अभी तक सब कुछ ठीक जा रहा था लेकिन सलमान खान ने कंट्रोवर्सी खड़ी कर ही दी। और ये सब हुआ उनके बड़बोलेपन वाले बयान के कारण। हालांकि सलमान कभी भी नापतौल कर नहीं बोलते हैं।
लेकिन इस बार ज़रा ज़्यादा हो गया। और ज़ाहिर सी बात है कि लोगों का गुस्सा चरम पर है। ट्विटर पर सलमान का डायलॉग ट्रेंड हो रहा है और लोग सलमान खान पर एक के बाद एक टिप्पणी कर रहे हैं।

दरअसल, सलमान से युद्ध पर पूछा गया और सलमान ने बोल दिया कि जो लोग कहते हैं कि युद्ध करो, उन्हीं को भेज देना चाहिए कदम लड़खड़ा जाएंगे औऱ डर कर वापस आएंगे। बस सलमान की इस बात पर आफत हो चुकी है।
जनरल जी़डी बख्शी का कहना है कि कब तक हमारे सैनिक खून बहाते रहेंगे। वहीं आरएसएन सिंह का कहना है कि सलमान खान शायद देशभक्ति के जज़्बे को बहुत हल्के में ले गए हैं। उन्हें अभी भारत के प्रति लोगों का प्यार कितना है, ये नहीं पता।
जॉन दयाल का मानना है कि सलमान खान को तब तक नहीं बोलना चाहिए जब तक कि उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी जाती है। हालांकि सलमान के एक दोस्त ज़फर सरेशवाला ने सलमान को सपोर्ट किया औऱ कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी ने सलमान की धज्जियां उड़ाई हों।


Click it and Unblock the Notifications











