Salman Khan से हिजाब पहने बच्ची ने की ऐसी रिक्वेस्ट, भाईजान ने नहीं तोड़ा दिल, Video

salman khan

मेगास्टार सलमान खान की दरियादिली अक्सर सामने आती रहती है और कई बार कुछ ऐसा सामने आता है जो कि दिल जीत लेता है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, इस दौरान सुपरस्टार इन बच्चों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान मीडिया को पोज दे रहे थे और इस दौरान एक बच्ची ने उनके तस्वीर के लिए गुजारिश की, भाई ने बच्ची का दिल नहीं तोड़ा और उसको अपने पास बुला लिया।

इस दौरान बच्ची अकेली नहीं थी बल्कि एक बच्चा उसके साथ नजर आया। बच्ची ने हिजाब पहन रखा था और अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बता दें कि सलमान खान के फैंस लगातार इसको लेकर बात कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि सलमान खान इस दौरान दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई के जन्मदिन पर पहुंचे थे और काफी स्मार्ट लग रहे थे। कह सकते हैं कि सुपरस्टार उम्र के साथ और भी खूबसूरत हो रहे हैं।

वर्कफ्रंट-

सलमान खान इस वक्त फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। किसी का भाई किसी की जान आने वाली ईद को रिलीज होगी जबकि इसका आधिकारिक टीजर कल पठान के साथ रिलीज होने वाला है।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के लिए इस साल के अंत तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि वो दिसंबर में रिलीज होने के लिए बुरी तरह से तैयार है। सलमान खान काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी ये तलाश पूरी होने वाली है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X