..................... Salman khan's Veteran remake will not release on Eid 2020? फिर कंफ्यूज हुए सलमान खान के फैंस- ईद 2020 पर नहीं रिलीज होगी वेटरन रीमेक? - Hindi Filmibeat

फिर कंफ्यूज हुए सलमान खान के फैंस- ईद 2020 पर नहीं रिलीज होगी वेटरन रीमेक?

सुपरस्टार सलमान खान इस समय ईद को लेकर अपने फैंस को काफी ज्यादा कन्फ्यूज कर रहे हैं क्योंकि फिल्में सामने आते ही एक बुरी खबर जरूर आ जाती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह बंद होने के बाद सलमान खान ने एलान किया था कि वो ईद 2020 के मौके पर किसी दूसरी फिल्म के साथ वापस आएंगे। बाद में खबर आई थी कि सलमान खान एक कोरियन फिल्म वेटरन के रीमेक में ईद पर नजर आएंगे जो कि प्रभु देवा निर्देशित करेंगें।

इस खबर के अभी फैंस खुशी ही मना रहे थे कि टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर ने सबका दिल तोड़ दिया। इस खबर की माने तो सलमान खान की वेटरन रीमेक ईद 2020 के मौके पर नहीं रिलीज होगी।

salman khan, prabhudeva, सलमान खान, प्रभु देवा

ऐसे में सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा कन्फ्यूज हैं और उनको समझ नहीं आ रहा है कि भाईजान क्या करने वाले हैं। बता दें कि इस समय सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं जिसको प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रभु देवा और सलमान खान की जोड़ी ने पहले भी फिल्म वांटे़ड में धमाल मचाया हुआ है। लेकिन सवाल अभी भी वही है कि सलमान खान आखिरकार ईद 2020 के मौके पर किस फिल्म के साथ धमाका करेंगें ? खैर ये तो सलमान खान ही जानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X