अस्पताल में जिंदगी से लड़ रही है सलमान खान की ये हीरोइन, लगाई मदद की गुहार
बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी जोड़ियों बनती है जिसमें हीरो और हीरोइन एक दूसरे के पहली बार काम करते है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हीरो का करियर बन जाता है और हीरोइन का करियर नहीं बन पाता है। उसका उल्टा भी कई बार होता है।
अक्सर देखा जाता है कि स्टारडम किसी के कदम चूमता है और किसी किसी को इसमे सफलता नहीं मिलती और वो आर्थिक तंगी से जूझता हुआ नजर आता है। ऐसे कई स्टार्स है जो कि अपने आखिरी समय में ऐसे हो गए है कि उनको पहचानना भी मुश्किल हो गया था।

ऐसी ही एक घटना अभी हाल ही में घटित हुई जिसमें सलमान खान कि फिल्म की हीरोइन पूजा डडवाल से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इन दिनो वो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान की ये हीरोइन आपको सलमान खान की एक फिल्म वीरगति में देखने को मिली थी और उस समय सलमान खान का करिअर बिल्कुल भी सही नहीं चल है। बता दे कि सलमान खान इस समय के बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार है और वो कई तरह के ट्रस्ट भी चलाते है।
वीरगति कि इस अभिनेत्री ने पैसों की तंगी के चलते इलाज कराने के लिए सुपरस्टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है और कई सलमान खान के फैंस ट्विटर पर भी सलमान खान को बोला है कि आपकी हीरोइन को आपके मदद की जरूरत है।
फैंस ने ये भी जानकारी दी है कि वो एक गंभीर बीमारी से पीडि़त है और उनके पास इलाज कराने के भी पैसे नहीं है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस की माने तो उनको 6 महीने पहले टीबी की बीमारी होने का पता चला था और उसके बाद से ही वो सलमान खान से बात करने की कोशिश कर रही है पर उनसे बात नहीं हो रही है।
उन्होने ये भी कहा कि उनके लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है और अगर वो ये वीडियो देख लेगें तो उनको पता चल जाएगा। इतना सबकुछ देखने के बाद ट्विटर पर लोगो ने भी सलमान तक ये खबर पहुंचाने की कोशिश की है।
बता दें कि सलमान को किसी ना किसी तरह से सबकी हेल्प करने के लिए जाना जाता है। अब देखना ये है कि सलमान तक ये बात कैसे और कब पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications











