#RecordTod: सलमान खान के ट्यूबलाइट टीज़र ने चार दिन में तमाशा भी कर दिया!
सलमान खान का ट्यूूबलाइट टीज़र आते ही तहलका मचा चुका था। लेकिन रिलीज़ होने के चार दिन बाद भी ट्यूबलाइट टीज़र ने अपना धमाल करना शुरू कर दिया है। अब देखना है कि फिल्म क्या क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी।
सलमान खान के ट्यूबलाइट टीज़र ने चार ही दिन में एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित करना शुरू कर दिया है। 4 ही
दिन में सलमान खान के इस टीज़र ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड भी बना लिया है।
टीज़र को 4 ही दिनों में 400K लोगों ने लाइक किया है। और ऐसा हुआ है केवल चार ही दिनों में। और सलमान खान फैन्स इस बात को ट्रेंड करने का मौका कैसे छोड़ देते?

इससे पहले बाहुबली 2 का ट्रेलर भी रिकॉर्ड बना चुका है लेकिन ये रिकॉर्ड है 24 घंटे में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर का जो अब शायद ही कोई फिल्म तोड़ पाएगी।
बहरहाल, सलमान खान ने 4 दिन में शाहरूख खान की रईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रईस के ट्रेलर को 10 दिन में करीब इतने ही लाइक मिले थे।
बहरहाल, सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी ज़्यादा एक्साईटेड हैं। और फैन्स भी उनके टीज़र को देखकर काफी ज़्यादा एक्साईटेड हैं।
देखिए टीज़र के बेस्ट मूमेंट्स -


Click it and Unblock the Notifications