ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस: सलमान का #EidTarget...5 दिन में 210 करोड़!
सलमान खान की ट्यूबलाइट का प्रमोशन शुरू हो चुका है और सलमान खान को ईद बॉक्स ऑफिस का जश्र मनाना है। उनके निशाने पर हैं बाहुबली, दंगल और सुलतान। जानिए ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस टार्गेट।
सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर जमकर तैयारी शुरू हो चुकी है और ऐसे में अब सबकी नज़रें होंगी ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर। सलमान खान का ये ईद धमाका तगड़ा होगा ये तो सब जानते हैं लेकिन कितना तगड़ा वो हम आपको बता देते हैं।

सलमान खान को ट्यूबलाइट के साथ तोड़ने हैं पांच धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -
- सबसे बड़ी ओपनिंग
सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो अभी तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर रही है। फिल्म ने 40 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि ट्यूबलाइट शायद ही इस रिकॉर्ड को तोड़ पाए क्योंकि प्रेम रतन धन पायो नेशनल हॉलीडे पर रिलीज़ हुई जबकि ट्यूबलाइट नॉन - हॉलीडे रिलीज़ है, वो भी रमज़ान में। - सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन
दंगल ने रिलीज़ के तीसरे दिन 43 करोड़ कमाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सलमान की फिल्म ये रिकॉर्ड अपनी रिलीज़ के बाद सोमवार को तोड़ सकती है जो कि ईद की छुट्टी का दिन भी होगा और सलमान फैन्स का असली जश्न भी! - सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड
ट्यूबलाइट रिलीज़ के चौथे दिन यानि कि सोमवार को शानदार कलेक्शन करेगी। वहीं मंगलवार को भी कई जगह छुट्टी होगी। यानि कि ट्यूबलाइट को मिलेगा पांच दिन का ताबड़तोड़ वीकेंड। और सलमान के सामने रिकॉर्ड होगा सुलतान के वीकेंड का जो था 183 करोड़! - सबसे बड़ा ओपनिंग हफ्ता
सलमान खान अपना ही सुलतान रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। फिल्म ने सात दिन में 208 करोड़ कमाए थे और अब सलमान के सामने सात दिन में 210 करोड़ कमाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। - लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान ने दंगल के 385 करोड़ के साथ एक बहुत बड़ा टार्गेट रख दिया है। और ऐसा लगता नहीं है कि सलमान खान ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे!
वैसे एक बार सलमान खान के शानदार 12 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नज़र डाल ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications