#JustIN: सलमान खान का आखिरी 'हटके' सरप्राइज़...पहला ट्यूबलाइट ट्विस्ट!
सलमान खान और सोहेल खान ट्यूबलाइट में एक साथ वापस आ रहे हैं और फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा लेकिन ट्रेलर की रिलीज़ से पहले देखिए फिल्म से एक आखिरी तस्वीर।
सलमान खान और सोहेल खान स्टारर ट्यूबलाइट का ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा है औऱ ट्रेलर से पहले सलमान खान ने फिल्म के लिए एक आखिरी सरप्राइज़ दे ही दिया है।
बस सरप्राइज़ में सलमान खान नहीं सोहेल खान है। दरअसल, फिल्म के मुख्य ट्विस्ट की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि ट्यूबलाइट की कहानी वहीं से बदलती है जब से सोहेल खान युद्ध पर जाते हैं पर वापस नहीं आते हैं।

कबीर खान की फिल्म के इस ट्विस्ट की एक तस्वीर जारी हुई है जहां सोहेल खान युद्ध करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा। फिल्म द लिटिल बॉय नाम की एक अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित है।
अभी तक माना जा रहा था कि फिल्म में सलमान खान दिमाग से कमज़ोर इंसान बने हैं इसलिए उन्हें ट्यूबलाइट बुलाया जाता है। लेकिन बात केवल इतनी ही नहीं है।
[#AlsoRead: किस मुंह से ईद मुबारक कहेंगे सलमान]
दरअसल, अफवाहों की मानें तो सलमान खान के पास फिल्म में एक जादू करने का टैलेंट हैं और इस जादू से वो ट्यूबलाइट जला लेते हैं।
अब फिल्म में जादूगर का किरदार निभा रहे हैं शाहरूख खान और सलमान खान को ये जादू करना शाहरूख खान ही सिखाते हैं जिसका इस्तेमाल फिल्म में बड़ी चालाकी से किया जाएगा।
वैसे जानिए ट्यूबलाइट ट्रेलर में फैन्स को और क्या क्या देखने की उम्मीद है -


Click it and Unblock the Notifications