#Details: सबको ट्यूबलाइट बना रहे सलमान...पूरा कश्मीर...मुंबई में शिफ्ट!

सलमान खान की ट्यूबलाइट का आखिरी शेड्यूल शुरू होने जा रहा है और इसकी डीटेल्स भी आ चुकी हैं। तो जानिए कि कबीर खान और सलमान खान मिलकर क्या करने वाले हैं।

सलमान खान की ट्यूबलाइट अब एकदम फुल स्पीड पकड़ रही है। फिल्म इस साल ईद में रिलीज़ होगी और इसलिए कबीर खान जल्दी जल्दी फिल्म को निपटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब इस पूरे काम में स्पीड ब्रेकर बन गया सलमान खान का बिग बॉस 10। जिसकी शूट के लिए उन्हें हर हफ्ता रहना होता है।

वहीं ट्यूबलाइट का आखिरी शेड्यूल 8 जनवरी से 8 फरवरी के बीच है। ऐसे में सलमान का हर हफ्ता मुंबई से मनाली आना जाना पॉसिबल नहीं था। ऐसे में फिल्म के सेट को मुंबई में वापस लगाया गया है।

salman-khan-s-tubelight-last-schedule-begin-in-mumbai

गौरतलब है कि सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट हाल ही में कुछ अच्छे कारणों से चर्चा में नहीं रही। कभी बजरंगी भाईजान डायरेक्टर कबीर खान का सलमान से झगड़ा तो कभी फिल्म की कहानी लीक।

कभी लोगों ने फिल्म के सेट से आई तस्वीरों को बजरंगी भाईजान की ही कॉपी बता दिया तो कभी झगड़े की अफवाहों के बीच सलमान ने शूटिंग ही बंद कर दी।

फिल्म को लेकर वैसे काफी अपडेट लोगों के पास है। फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई है और फिल्म में चीन की एक्ट्रेस ज़्हू ज़्हू है। ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। जानिए फिल्म से जुड़ी ताज़ा अपडेट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X