#KararaJhatka: सलमान खान को जमकर गालियां पड़ रही हैं...बुतबुता रही है ट्यूबलाइट!
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट रिलीज़ हो चुकी है और दो तरह के लोगों को पसंद नहीं आ रही है। एक तो वो क्रिटिक जो सलमान खान पर अपनी दुकान नहीं चलाते हैं और दूसरे वो दर्शक जो सलमान खान के अंधे भक्त नहीं है।
कुल मिलाकर ये कि ट्यूबलाइट एक एवरेज फिल्म है जो दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर रही है। ऐसे में फैन्स जमकर सलमान खान पर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर चुके हैं।

फैन्स का गुस्सा खासतौर से इसिलए भी निकला क्योंकि सलमान खान को लेकर कबीर खान ने इस बार भी काफी वादे किए थे। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि अगर आपको लगता है कि सलमान खान का बेस्ट बजरंगी भाईजान है तो फिर आप ट्यूबलाइट का इंतज़ार भी करिए।
[#Elaan: ट्यूबलाइट 200 करोड़ कमाएगी लेकिन लोग हमारी फिल्म को बकवास बोलेंगे!]
दर्शकों ने ट्यूबलाइट का इंतज़ार भी किया लेकिन सलमान की बत्ती जलते ही फ्यूज़ हो गई है। क्योंकि किसी भी दिमाग वाले दर्शक को ट्यूबलाइट पसंद नहीं आ रही है और इसके कारण लोगों ने भर भरकर शेयर कर दिए हैं।
अब लोगों ने क्या क्या बोला, ये बताकर हम आपका मज़ा किरकिरा नहीं करना चाहते। आप सुनी सुनाई बातों पर क्यों भरोसा करेंगे भला। हां लेकिन ट्यूबलाइट में कुछ दिक्कतें हैं वो हम आपको ज़रूर बताएंगे -


Click it and Unblock the Notifications











