#4Days: सलमान खान की ट्यूबलाइट....FAIL हो गए सलमान!
सलमान खान ने ट्यूबलाइट की पूरी तैयारी कर ली है। और अब फिल्म का एक और डायलॉग प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें सलमान खान फेल हो गए हैं। दरअसल, इस प्रोमो में सलमान और सोहेल आर्मी की भर्ती परीक्षा देते हैं।
सलमान खान इस परीक्षा को चीटिंग कर के पास करने की कोशिश करते हैं और इसलिए उन्हें फेल कर दिया जाता है। सलमान इस बात से काफी दुखी होते हैं और फिर आता है उनका भाई सोहेल!

सोहेल सलमान को बड़े प्यार से समझाते हैं कि हर कोई पहाड़ चढ़कर लड़ने नहीं जाएगा। कुछ लोगों को यहीं रखा जाएगा जिससे कि वो यहां की रखवाली कर सके। और सलमान खुश हो जाते हैं। देखिए टीज़र।
ट्यूबलाइट 23 जून को रिलीज़ हो रही है।कबीर खान पहले ही कह चुके थे कि ट्यूबलाइट बहुत इमोशनल फिल्म है। लेकिन अब ये साबित हो रहा है और कबीर खान इस बात से काफी खुश हैं।
दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने हाल ही में ट्यूबलाइट देखी। फिल्म देखने के बाद ही उन्होंने ट्वीट किया कि ये बहुत इमोशनल फिल्म है। मैं रोती रह गई।
वैसे सलमान और इमोशन्स की बात की जाए तो सलमान खान ने अपने 28 सालों के करियर में केवल पांच बार इमोशनल किया है!


Click it and Unblock the Notifications











