First LOOK: 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना.. मस्त डांस करते सलमान खान!
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टयूबलाइट' की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है, जहां से कई तस्वीरें हमारे सामने आई है। लेकिन इस ताजा तस्वीर का कोई तोड़ नहीं..
जी हां, ट्यूबलाइट के पहले गाने की झलक आपको यहां मिल सकती है। आप देख सकते हैं किस तरह सलमान खान मस्त होकर डांस की रिहर्सल कर रहे हैं। ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है।
''सलमान खान काफी मूडी हैं.. अभिषेक बच्चन मजेदार हैं....''

इस तस्वीर में फिल्म के सेट पर सलमान पूरे एटिट्यूड के साथ Royal Enfield चलाते दिख रहे हैं।
कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की थी। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।
ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।
फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग की। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में चल रही है।
कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।
फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर मनाली में हो रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।
ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..


Click it and Unblock the Notifications







