सलमान खान ने इतनी ज़बर्दस्त बेइज़्जती की...पानी पानी हो गए!
सलमान खान के ट्यूबलाइट को स्टार मातिन रे टंगू ने कल ट्यूबलाइट की नाईट नाम के इवेंट में साबित कर दिया है कि वो सुपरस्टार है। पूरी रात की लाइमलाइट उन्हें ही मिली और सलमान खान साइड में रहे। इतना ही नहीं, सलमान खान ने मातिन को सुपरस्टार बनाने का और बनने का कोई मौका छूटने नहीं दिया ।
इन सबके बीच कुछ ऐसा हुआ कि सलमान ने मातिन का साथ देने के लिए एक रिपोर्टर को पानी पानी कर दिया। रिपोर्टर ने मातिन से पूछा कि पहली बार भारत आकर कैसा लग रहा है। जिन्हें जानकारी नहीं है, मातिन अरूणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

अब ज़ाहिर सी बात है, कि रिपोर्टर अपना काम पूरी तरह कर के नहीं आए थे। उन्हें लगा कि मातिन चीन से हैं। तभी किसी ने धीरे से उन्हें बताया कि वो अरूणाचल प्रदेश के हैं। रिपोर्टर ने तुरंत गलती सुधारी और पूछा मुंबई पहली बार आकर कैसा लग रहा है।
उधऱ हुआ यूं कि मातिन ने सवाल नहीं सुना पर सलमान ने सुन लिया। अब सलमान ने इंडिया की रट लगा ली। रिपोर्टर मुंबई करता रहा लेकिन सलमान ने मातिन से कहा कि रिपोर्टर पूछ रहा है कि पहली बार भारत आकर कैसा लगा।
मातिन ने झट से जवाब दिया कि जब इंडिया में बैठता है तो इंडिया ही आएगा ना। उनके कहने का मतलब था कि जब मैं भारत का हूं तो कहां जाउंगा। रिपोर्टर शर्मिंदा हो गए और सलमान उन्हें पानी पानी करना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications