FIRST LOOK: सलमान खान का टाईगर ज़िंदा है का फर्स्ट लुक ...एकदम धमाकेदार!
Recommended Video

सलमान खान ने वादे के मुताबिक दीवाली का धमाका कर दिया है और ये धमाका बहुत ज़ोरदार है। जी हां, सलमान खान ने सुबह सुबह ही 22 दिसंबर को मिलने का वादा कर दिया है, अपने टाईगर ज़िंदा है के पहले लुक की तस्वीर के साथ।
इस बात का हिंट अली अब्बास ज़फर पहले ही दे चुके थे। उन्होंने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था कि 22 दिसंबर को क्रिस्मस पर टाईगर मिलने आ रहा है। लेकिन उससे पहले तो दीवाली आ रही है। और दीवाली पर धमाका तो बनता है।

पहले सबको लगा कि टाईगर ज़िंदा है का ट्रेलर दीवाली पर लॉन्च होगा और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार - अजय देवगन की गोलमाल के साथ अटैच किया जाएगा।
लेकिन ऐसा नहीं है। दीवाली पर सलमान खान पूरे आन बान और ठाठ बाट के साथ नज़र आ रहे हैं टाइगर के पहले लुक के साथ। सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी महंगा एक्शन सीन और क्लाईमैक्स शूट कर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में हुई है और सलमान कैटरीना की एक रोमांटिक तस्वीर लोगों के होश भी उड़ा चुकी है।
बहरहाल, देखना है कि फिल्म में इस बार सलमान की एंट्री कैसी होती है ये देखने के लिए तो 22 दिसंबर का इंतज़ार करना पड़ेगा। लेकिन हम आपको याद दिलाते हैं, सलमान खान के बेस्ट एंट्री सीन -


Click it and Unblock the Notifications













