RECORD: सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने रिलीज़ से पहले ही तबाही मचाना शुरू कर दिया है
Recommended Video

सलमान खान का स्वैग तो अलग ही लेवेल पर चलता है। और जब वो स्वैग से स्वागत कर रहे थे और वो भी कैटरीना कैफ का तो ज़ाहिर सी बात है कि धमाका तो होना ही था। तो लीजिए धमाका हो गया है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ के इस गाने ने यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज़्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया है। यानि कि टाईगर ज़िंदा है के नाम एक और रिकॉर्ड आ चुका है। इसके पहले, 24 घंटे में फिल्म के टीज़र ने भी कई रिकॉर्ड बनाए थे।

फिल्म की रिलीज़ को एक महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में फैन्स को अली अब्बास ज़फर से आखिरी सरप्राइज़ की उम्मीद है। और वो है टाईगर ज़िंदा है का सबसे रोमांटिक गाना जो हाल ही में शूट होकर खत्म हुआ है।
इस तस्वीर में वाकई सलमान कैटरीना का रोमांस देखने लायक है। हालांकि टाईगर ज़िंदा है एकदम हार्ड कोर एक्शन फिल्म है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और कैटरीना, कब, कहां और कैसे अपना रोमांस ज़िंदा रख पाते हैं।
वैसे भी सलमान के लिए रोमांटिक दिखना एकदम ही अलग ज़ोन होता है। हालांकि जब भी उन्होंने रोमांस पर अपना हाथ आज़माया है, हर कोई फेल हो गया है। देखिए सलमान के बेस्ट रोमांटिक गाने -


Click it and Unblock the Notifications

