सलमान खान की टाइगर 3 के लिए शहर में बनेंगे 3 बड़े सेट्स, मेकर्स ने बनाया बड़ा प्लान!
टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर सलमान खान और कैटरीना कैफ काफी समय से बिजी हैं और हाल ही में विदेश का शेड्यूल खत्म करने के बाद ये सितारे वापस अपने देश लौटे हैं। खबर है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म की बाकी हिस्सों को पूरा करने के लिए शहर में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 की शूटिंग के लिए मुंबई शहर में एक साथ तीन अलग-अलग सेट बनाए जाएंगे।
सेट्स पूरी तरह से मध्य-पूर्वी शैली की वास्तुकला के अनुसार बनाया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्देशक मनीष शर्मा ने मुंबई के लिए तीन महीने के लिए काम करने वाले हैं और इसी दौरान ये सेट बनाकर तैयार किए जाने हैं।

इसके लिए फिल्ममेकर्स ने जगह देख ली है और काफी जल्दी इस पर काम शुरु हो जाएगा। इसके पहले टाइगर 3 की पूरी टीम तुर्की, रूस और ऑस्ट्रिया में शूटिंग कर चुकी है।

रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर
इस फिल्म और उसके किरदारों की बात की जाए तो मेगास्टार सलमान और कैटरीना कैफ अपने उन्ही किरदारों को दोहराते नजर आने वाले हैं। पहली दोनों फिल्मों में वो रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर और जोया की अपनी भूमिकाओं में नजर आए थे।

इमरान हाशमी की एंट्री
इसके अलावा अभिनेता इमरान हाशमी की एंट्री इस बार फिल्म में हुई है जो कि एक दमदार विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। उनकी भूमिका को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और पता चला है कि काफी बेहतरीन काम वो करने वाले हैं।

आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की
इमरान हाशमी की बात करें तो इस फिल्म के लिए ना ही उन्होने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है और न ही इंकार किया है। पिछले कुछ समय से उनके वीडियो और तस्वीरें जिम से सामने आ रहे हैं जिसमें उन्होने काफी दमदार बॉडी बनाई हुई है।

अंतिम
सुपरस्टार सलमान खान इस फिल्म के अलावा अंतिम को लेकर भी चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो आयुष शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी बेहतरीन होने वाली है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान किक 2 और भाईजान को लेकर खबरों में हैं और काफी जल्दी इन फिल्मों को लेकर वो काम शुरु करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications