सलमान खान की टाइगर 3 को फिर लगा झटका? पोस्टपोन हुआ दिल्ली शेड्यूल, ये है कारण!

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त कैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और आए दिन फिल्म से किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैँ। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होने वाली थी और ये शेड्यूल काफी शानदार होने वाला था। हालांकि अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे सलमान खान के फैंस निराश हो सकते हैं।

दरअसल दिल्ली वाला शेड्यूल मेकर्स को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। इसका कारण ये है कि दिल्ली में लगातार कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पैर पसार रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो..

tiger 3, salman khan, टाइगर 3, सलमान खान

बड़े आउटडोर शेड्यूल की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ओमाइक्रोन खतरा वास्तविक है और यह केवल बुद्धिमानी है कि निर्माता इस संवेदनशील समय में सतर्क रहना पसंद कर रहे हैं।

12 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद थी

12 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद थी

15-दिवसीय कार्यक्रम, जो 12 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद थी, नई दिल्ली सहित पूरे भारत में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए अब तक स्थगित कर दिया गया है। इस शेड्यूल को अब बाद के चरण में नियोजित और निष्पादित किया जाएगा, "यश राज फिल्म्स के प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया।

पोस्टपोन हो चुकी है

पोस्टपोन हो चुकी है

इस फिल्म के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जो कि पोस्टपोन हो चुकी है और उनके शुरु होने में कुछ महीने का समय लगेगा। सलमान खान के अलावा यशराज फिल्म्स की एक और बड़ी प्रोडक्शन पठान की भी शूटिंग रुकी हुई है।

 ओमिक्रॉन

ओमिक्रॉन

इसका कारण भी ओमिक्रॉन ही है। टाइगर 3 की बात करें तो इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं जो कि विलेन का किरदार निभाएंगे। सलमान खान, टाईगर 3 की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से मुंबई में अकेले ही कर रहे थे।

शूटिंग पूरी कर चुके हैं

शूटिंग पूरी कर चुके हैं

रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं कैटरीना अपनी शादी में व्यस्त थीं। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये एक अलग और दमदार फिल्म साबित हो सकती है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सलमान खान 'कभी ईद कभी दिवाली', 'किक 2', 'बजरंगी भाईजान 2', 'नो एंट्री सीक्वल' और 'दबंग 4' को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और 'ब्लैक टाइगर' भी एक दमदार प्रोजेक्ट इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X