Tiger 3- फिर दहाड़ेगा टाइगर- 350 करोड़ का बजट? सलमान खान ने यशराज फिल्म्स से मिलाया हाथ!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो काफी जल्दी ही वो फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। लेकिन इस समय एक और बड़ी खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए शानदार साबित होने वाली है। टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सलमान खान इस सीरीज की तीसरी किस्त लेकर काफी जल्दी नजर आ सकते हैं।
जी हां इस खबर के सामने आते ही इसका चर्चा काफी जोरों पर है और लोग इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म सलमान खान की पिछली दोनों फिल्मों से बड़ी होगी और इसका बजट भी काफी ज्यादा होने वाला है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए यशराज बैनर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च करने वाला है और एक शानदार फिल्म का सेट बनने वाला है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया ये गंभीर आरोप? बोले ये आत्महत्या नहीं हत्या है


Click it and Unblock the Notifications











