ट्यूबलाइट न सही..सलमान ने एक बार फिर बना दिया नया रिकॉर्ड..धमाकेदार
सलमान खान की फिल्म सुल्तान को मिला शंघाई फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड।
कल ही सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज़ हुई है जिसे मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। जैसी उम्मीद की गई थी फिल्म उतनी लोगों को पसंद नहीं आई है। बात की जाए कमाई की तो पहले दिन इसने 21 करोड़ के करीब का बिज़नेस किया है।

हालांकि ये तो शुरुआत है..अभी वीकेंड बाकी है और खासतौर पर ईद वाले दिन कमाई अच्छी होने की उम्मीद की जा रही है। भले ही सलमान की ट्यूबलाइट अभी ठीक से जली नहीं है लेकिन उन्होंने धमाका तो कर ही दिया है। लेकिन इस फिल्म से नहीं बल्कि पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म सुल्तान से।
#Opening.. किसी तरह शाहरूख की 'रईस' से.. आगे बढ़े 'ट्यूबलाइट' सलमान!
जी हां..पिछले साल रिलीज हुई सलमान की फिल्म सुल्तान का जलवा अब तक बरकरार है। चीन में चल रहे 20वें शांघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुल्तान को बेस्ट एक्शन मूवी का अवॉर्ड मिला है।
खैर ईद के मौके पर सलमान की ट्यूबलाइट इतना कमाल नहीं कर पाई तो क्या हुआ लेकिन इसी मौके पर चीन शंघाई में ऐसा सम्मान मिलना कोई कम छोटी बात नहीं है। आइए नज़र डालते हैं सलमान के अब तक के ईद ओपनिंग डे कलेक्शन पर..


Click it and Unblock the Notifications