#SultanLeak: इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है सुलतान की कहानी...1 नहीं 3!
सलमान खान स्टारर सुलतान की रिलीज़ को अब 6 दिन बचे हैं और फैन्स का एक्साइटमेंट इतना बढ़ चुका है कि फिल्म देखने तक का भी इंतज़ार नहीं करना चाहते। बल्कि खुद ही फिल्म की नई कहानी बना कर लीक भी कर चुके हैं। और यही कारण है कि सुलतान की एक नहीं तीन तीन कहानियां इंटरनेट पर घूम रही हैं।
पहली कहानी
पहली कहानी के मुताबिक सुलतान एक गांव का बंदा होता है जो दंगल देखने जाता है और वहां उसे अनुष्का शर्मा से प्यार हो जाता है। इसके बाद वो अनुष्का को प्रपोज़ करता है पर आर्फा उसे रिजेक्ट कर देती है। बाद में एक दिन आर्फा के पिता से सलमान उसका हाथ मांगता है और वो उसे बताता है कि सुलतान कुछ नहीं करता है।

इसके बाद सुलतान कुछ करता है, बनता है, ओलंपिक्तस जाता है पर लौट के आता है तो देखता है कि आर्फा की शादी हो चुकी है। बाकी की कहानी आप इस फैन की ट्वीट में पढ़ सकते हैं।
दूसरा कहानी
दूसरी कहानी भी कुछ ऐसी ही है कि सलमान जाता है पर जब लौट के आता है तो आर्फा उसके साथ जश्न मनाने के लिए नहीं होती है। इसके बाद सुलतान जो भी करता है अपनी आर्फा के लिए करता है।
तीसरी कहानी
फिल्म में सलमान खान बने हैं एक भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी जो दफ्तर में बैठकर ऊपरी कमाई पर ज़िंदगी बिता रहा होता है। लेकिन फिर उसके जीवन में होता है कुछ ऐसा कि उसे देश की कीमत समझ आती है और वो पहलवान बनकर देश के लिए खेलने लगता है।
[SEE PICS: 30 तस्वीरों में क्या आपने पकड़ा सुलतान का मेन CATCH!]
अब इनमें से कौन सी कहानी है सच्ची है इसका अंदाज़ा तो आप खुद ही लगा सकते हैं। हालांकि सलमान खान ने सुलतान के ट्रेलर में ही फिल्म की पूरी कहानी बता दी है।


Click it and Unblock the Notifications



