WOW: भारत में ही नहीं.. विदेशों में भी 'सुल्तान' का बजेगा डंका.. क्योंकि.....

By Neeti

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स- ड्रामा फिल्म 'सुल्तान' 6 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म भारत के अलावा भी कई देशों में रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म के निर्माता इस बार कुछ नए देशों में भी फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग कर चुके हैं।

Sultan

बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान 9 जुलाई को जापान में भी रिलीज होगी, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन पर।

अभी तक.. जापान में सुल्तान को सिर्फ 3 शो दिए गए हैं। वहां ऑडियंस के रिस्पॉस को देखकर ही फाइनल किया जाएगा कि शो बढ़ाना है या नहीं। जापान में Space Box Jam सुल्तान को रिलीज करेगी।

['सुल्तान'.. रिलीज से पहले ही तोड़ रही RECORD.. एडवांस बुकिंग का तहलका!]

बता दें, फिल्म की UAE में रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। यहां तक की सुल्तान.. शाहरूख खान की फैन का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। शाहरूख खान की फैन को यूएई के 95 लोकेशन पर रिलीज किया गया था। जबकि सुल्तान को 99 लोकेशन पर किया जा रहा है।

बहरहाल, अब इंतजार है 6 जुलाई का। जब भारत में फिल्म रिलीज होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। फिल्म की ओपनिंग 40 करोड़ से ऊपर की मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X