..................... Salman Khan's Sultan Excitement is visible on Social media - Hindi Filmibeat

#Waiting: एक महीने बाद...केवल सलमान और बस सुलतान

By Trisha

सलमान खान स्टारर सुलतान की रिलीज़ को अब से ठीक एक महीना बचा है और फैन्स इस बात का जश्न ना मनाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो बस #1MonthToSultan ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड भी बना चुका है और फैन्स को बेहद पसंद भी आया था। अनुष्का शर्मा और सलमान खान का रोमांस जहां पहली बार देखने को सब एक्साइटेड थे वहीं ट्रेलर ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया।
[#Sultan: बॉक्स ऑफिस पर 630 करोड़ का दांव]

सुलतान में सलमान खान अखाड़े में कुश्ती लड़ते नजर आएंगे और अनुष्का शर्मा भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम अर्फा है।

फिल्म का बेस्ट पार्ट होगा सलमान खान की हरियाणवी। फिल्म में 'सुल्तान' के संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है। वहीं फिल्म में सलमान की बॉडी फैंस को पसंद आएगी।
[ 3 मिनट...30 तस्वीरें और 2 सलमान और सामने आया REAL सुलतान!]

सलमान खान के कोच के किरदार में रणदीप हुड्डा भी शानदार लग रहे हैं। फिल्म 6 जुलाई, 2016 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

देखिए सुलतान के वो 10 सीन जिन्हें देखकर आप कहेंगे वाह सलमान -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X