#Jalwa: पाकिस्तान....सुलतान और सलमान....बाकी सब निकल लिए!
इसे पाकिस्तान में सलमान खान का जलवा ही कहेंगे कि उनकी सुलतान वहां रिलीज़ होने वाली है लेकिन इसे पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री थोड़ा सकते में हैं। क्योंकि सारी फिल्में ईद के इर्द गिर्द से हटा दी गई हैं।
गौरतलब है कि पिछली ईद पर भी सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने पाकिस्तान में यही कहर ढहाया था। जब बजरंगी भाईजान के साथ तीन पाकिस्तानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही थीं।
[BAN: झूठा बजरंगी देखेगा पाकिस्तान....पर सच्ची नीरजा नहीं!]
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन सुलतान के चलते सारी लोकल फिल्मों ने अपनी रिलीज़ डेट आगे पीछे कर ली है क्योंकि कोई भी सुलतान से भिड़ना नहीं चाहता।
इसलिए खबर है कि कम से कम 6 पाकिस्तानी फिल्मों ने सुलतान के चलते अपनी रिलीज़ या तो आगे बढ़ा दी है या फिर पहले कर दी है। लेकिन इससे पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस को काफी नुकसान होगा।
[बजरंगी का सफेद झूठ Vs पाकिस्तान का काला सच!]
इन फिल्मों के लिए ईद का बड़ा वीकेंड धमाकेदार कमाई का रास्ता था लेकिन सुलतान ने सारा प्लान बिगाड़ दिया। जानिए पाकिस्तान में आमिर से लेकर शाहरूख तक का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications