BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. बॉलीवुड की TOP 3 फिल्मों में हो पाएगी शामिल!
सलमान खान की सुल्तान ने 10 दिनों में सलमान की ही फिल्म 'किक' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। जी हां, शुक्रवार को फिल्म ने 7.43 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ सुल्तान की कुल कमाई हो गई है- 236.59 करोड़। फिल्म ने 7 दिनों में ही 200 करोड़ कल्ब में एंट्री कर ली थी।

बता दें, अली अब्बास जफर की सुल्तान सबसे कम दिनों में 200 करोड़ कमाने फिल्म बन गई है। कोई शक नहीं कि फिल्म की टीम के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है। लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो सुल्तान ने सलमान खान की फिल्म 'किक' और शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (226.7 करोड़) की कमाई को पीछे कर दिया है।
[400 करोड़ के साथ खड़ी है 'सुल्तान'.. धमाकेदार सफर है शुरु!]
सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं, नॉन हॉलीडे दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। बहरहाल, इसी के साथ सलमान खान की 10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है। लेकिन क्या सुल्तान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो पाएगी?
[सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!]
पीके - 340.8 crore
बजरंगी भाईजान - 321 crore
धूम 3 - 284 crore
सुल्तान - 236.59 crore
ओवरसीज कलेक्शन में भी सुल्तान शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। ओवरसीज में सुल्तान अब तक 102 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ सुल्तान ने शाहरूख की हैप्पी न्यू ईयर और बाजीराव मस्तानी को पीछे कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

