..................... Salman Khan's stunning look form 'Bhaijaan', shooting a romantic song in Leh! 'भाईजान' के सेट से सलमान खान ने शेयर किया धमाकेदार लुक - Hindi Filmibeat

'भाईजान' के सेट से सलमान खान ने शेयर किया धमाकेदार लुक, लेह में शूट कर रहे हैं रोमांटिक सॉन्ग!

मेगास्टार सलमान खान इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और जब से उन्होंने टाइगर 3 और भाईजान का ऐलान किया है फैंस काफी खुश हैं। किसी ना किसी तरह की अपडेट सलमान खान की तरफ से उनकी फिल्मों को लेकर आती रहती है। भाईजान जिसका नाम कभी ईद कभी दीवाली था अब बदल चुका है, हालांकि इसकी आधिकारिक खबर नहीं है।

इस वक्त सलमान खान की एक तस्वीर सीधे लेह से सामने आई है जिसमें वो काफी बड़े बालों के साथ नजर आ रहे हैं। लेह-लद्दाख के खूबसूरत इलाकों से अपने लंबे बालों को दिखाते हुए एक तस्वीर गिरा दी है।

Recommended Video

Salman Khan लंबे बालों में लद्दाख की वादियों को निहारते दिखे, क्या ये Tiger 3 ka Look?|Filmibeat

salman khan, सलमान खान

इस तस्वीर को खुद मेगास्टार सलमान खान ने साझा किया है और वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इस तस्वीर में, हम देख सकते हैं कि सलमान खान कैमरे की ओर अपनी पीठ किए हुए हैं।

काली जींस और काले जूते

काली जींस और काले जूते

उन्हें काली जींस और काले जूते के ऊपर काली शर्ट पहने देखा जा सकता है। जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी हवा में लहराते अभिनेता के लंबे बाल।

धूप का चश्मा भी पहना हुआ है

धूप का चश्मा भी पहना हुआ है

उन्होंने काले रंग का धूप का चश्मा भी पहना हुआ है और लेह-लद्दाख के खूबसूरत इलाकों के बीच अपनी बाइक के पास खड़ा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'लेह...लद्दाख'।

सरप्राइज गिफ्ट

सरप्राइज गिफ्ट

सलमान खान के फैंस के लिए ये तस्वीर किसी भी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं है। इतना तय है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अलग होगा और फैंस के लिए मजेदार साबित हो सकता है।

रिलीज डेट सामने आने वाली है

रिलीज डेट सामने आने वाली है

बात करें टाइगर 3 की तो सलमान खान काफी जल्दी इस फिल्म से किसी ना किसी तरह की अपडेट देने वाले हैं और फिल्म की रिलीज डेट सामने आने वाली है। सलमान खान अगले साल इन दोनों फिल्म के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X