रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों पर ये सोचते हैं सलमान खान!
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों पर भले ही आज लोग उंगलियां उठा रहे हैं। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि रणबीर बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने इंडस्ट्री को उम्दा फिल्में दी हैं और देते रहेंगे। बहरहाल, यदि हमारी बात को सही नहीं लगती तो सलमान खान की ही सुन लीजिए..

हालांकि रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच कुछ खास दोस्ती की कहानी हमें सुनने को नहीं मिलती। लेकिन हाल ही में हमने एक्टर को रणबीर कपूर के बारे में कुछ अच्छा कहते सुना।
Opps PIC: शाहरूख खान और रणबीर शायद इस तस्वीर को मिटा देना चाहें
जी हां, सलमान खान ने रणबीर की साइड लेते हुए कहा, मैं समझ सकता हूं, जब एक एक्टर बुरे दौर से गुजरता है.. मैं खुद भी गुजर चुका हूं..सिर्फ बॉम्बे वेलवेट ही नहीं, बल्कि कोई भी फिल्म यदि फ्लॉप होती है तो उस चैप्टर को वहीं बंद कर देना चाहिए..सभी के लिए।
Rare PIC: रणबीर कपूर की इससे क्यूट तस्वीर कभी न देखी होगी
सलमान खान ने कहा कि , जितना ज्यादा आप उस बारे में बात करेंगे, उतना ही वह आपको पीछे खिंचता ले जाएगा। यदि एक हिट फिल्म आपको इंडस्ट्री में रोके नहीं रख सकती है, तो एक फ्लॉप फिल्म का तमगा भी ज्यादा समय तक आपका नहीं रह सकता है।
कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर ने भी रणबीर कपूर के बारे में कहा कि उनका भाई अगले 20-30 सालों तक इंडस्ट्री से कहीं नहीं जाने वाला।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













