दिव्यांग ईरानी फैन ने पैरों से बनाया सलमान खान का स्केच- खुद भाईजान ने शेयर किया Video
सुपरस्टार सलमान की दीवानगी का आलम क्या है ये तो सभी जानते हैं और ना सिर्फ वो देश में बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा फेमस हैं। इस समय उनकी दीवानगी का और चेहरा सामने आया है और इस फैन तो कमाल ही कर दिया है। गौरतलब है कि सलमान खान की एक ईरानी फैन ने उनका स्केच पैरों से बनाया है। ये फैन दिव्यांग और इस कमाल के टैलेंट को देखकर खुद सलमान खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "भगवान का आशीर्वाद..प्यार को नहीं पा सकता लेकिन प्रार्थना और बहुत सारा प्यार'। सलमान खान की इस फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि बहुत कम होता है जब सलमान खान किसी फैन से इतना ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगो इसको शेयर कर रहे हैं और सलमान खान के फैंस तो काफी ज्यादा खुश हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications