सलमान खान को उनके दिव्यांग फैन ने दिया शानदार GIFT- जानिए क्या था बैग के अंदर
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर बिजी हैं और उनका शानदार मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। इसके अलावा सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो कुछ दिव्यांग फैंस के साथ नजर आ रहे हैं जो कि उनसे मिलने के लिए दबंग 3 के सेट पर पहुंचे थे। इस फोटो में उनके साथ बीना काक भी नजर आ रहीं हैँ। दरअसल उन दिव्यांग फैंस ने सलमान को एक तोहफा दिया जिसकी तस्वीर सामने आई है।
खबर है कि फैंस ने सलमान खान को एक बैग दिया था जिसके अंदर आम का अचार था। ये आम का अचार उन फैंस ने खुद की सलमान खान के लिए बनाया था। ये खबर इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान अपने फैंस से मिलें हों और उनको कुछ तोहफा मिला हो। सलमान खान अक्सर बिना नाराज किए अपने फैंस से मिलते रहते हैं।
फिलहाल इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है और दबंग 3 आने वाले 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आज रिलीज हुए दमदार पोस्टर ने सलमान खान के फैंस की बेचैनियां पूरी तरह से ब़ढ़ा डाली हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications