सलमान खान इस एक्टर की फिल्म का कर रहें है इंतजार, जानिए किसके फैन हैं दबंग खान
सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार जिनकी फैन पूरा हिंदोस्तान है और इसके साथ पूरी दुनिया में लोग उनको पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि दबंग खान आखिरकार किसके फैन है..हम आपको बताते है कि सलमान मियां हॉलीवुड के सुरपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन के बहुत बड़े फैन है। बता दें कि सिलवेस्टर स्टैलोन की एक फिल्म क्रीड हाल ही में रिलीज होने वाली है और सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है।
सलमान खान ने इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया एकाउंट में एक पोस्ट करते हुए किया है। उन्होने कहा कि वो इस फिल्म की इंतजार रहें है और दुआ कर रहें है कि इनकी फिल्म बाकी फिल्मों की तरह छा जाए।

सिलवेस्टर स्टैलोन ने रॉकी, रैम्बों और द एक्सपेंडेबल्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की है। बता दें कि सलमान खान ने ट्वीट करते हुए फिल्म देखने की ख्वाहिश जाहिर की थी और ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें है और काफी ज्यादा बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आ ने वाली है। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications