#KabKyunKaise: अपने देश वापस जा रही हैं सलमान की 'खास दोस्त' लूलिया
सलमान खान की 'खास दोस्त' लूलिया वंतूर अपने देश वापस जा रही हैं। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, उनके और सलमान के बीच सब कुछ ठीक है।
दरअसल, हुआ ये है कि लूलिया यहां टूरिस्ट वीसा पर रह रही हैं जो नवंबर में पूरा हो जाएगा और इसके बाद नए वीसा के लिए उन्हें वापस रोमानिया जाना पड़ेगा।

हालांकि सलमान ने लूलिया को ओ तेरी नाम की फिल्म में आईटम डांस इसीलिए दिलवाया था कि उन्हें वर्किंग वीसा मिल पाए पर ऐसा नहीं हुआ। अब उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी पूरी कोशिश कर रही हैं कि लूलिया को जल्द से जल्द वर्किंग वीसा मिल जाए।
[50 का हूं, अभी बच्चे किए जा सकते हैं, अडॉप्ट क्यों करूं!]
सलमान खान और लूलिया वंतूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही थी और ये तस्वीर है धर्मगुरू दलाई लामा के साथ। दरअसल, सलमान खान लेह में थे और अपनी अगली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं।
अगर सूत्रों की मानें तो शादी की तारीख लगभग तय है और ऐसा सलमान खान केवल अपनी मां की इच्छा के लिए कर रहे हैं। लेकिन उनके और लूलिया के रोमांस को देखकर ऐसा नहीं लगता।
[सलमान खान का दिल जीतना....हलवा है क्या!]
दोनों हर वक्त साथ होते हैं चाहे सुलतान का सेट हो या फिर सलमान खान का दुबई में एक एड शूट करना। लूलिया वंतूर साए की तरह उनके साथ ही होती हैं। अब इतनी भी कौन सी दोस्ती भला!
अगर अफवाहों की मानें तो सलमान खान को फाइनली अपनी शादी का ऑर्डर मिल चुका है। सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप को देखते हुए उनकी मां ने ऑर्डर दिया है कि 50 साल की उम्र हो चुकी है और अब उन्हें शादी करनी है।
इतना ही नहीं, उन्हें अपना फैसला देने को कहा गया है। अब इतनी बातों के बाद कुछ समय पहले सलमान को अपनी शादी पर बात करनी ही पड़ी थी।
मैं चुप बैठने वाला हूं
शादी की अफवाहों पर सलमान ने कहा कि मैं चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। ये सब आप की फैलाई हुई बाते हैं तो मैं इन पर क्या बात करूं।
नया सुपरस्टार
सलमान ने कहा कि अगर मेरी सगाई हो गई होती तो इसमें छिपाने जैसा क्या है जो मैं छिपाउंगा। मैं पुराना सुपरस्टार नहीं हूं जो अपनी शादियां छिपा कर रखते थे कि फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी।
बच्चे के साथ प्रॉब्लम आएगी
हां मुझे बच्चे चाहिए लेकिन बच्चे के साथ बीवी भी तो आएगी और वो दिक्कत है। अगर बीवी के बिना कोई ऑप्शन है तो मुझे 1 क्यों तीन बच्चे चाहिए।
शादी होनी है हो जाएगी
अगर शादी होनी है तो हो ही जाएगी। जैसे सब कुछ चलता है तो एक रात को शादी भी हो जाएगी। फिर सुबह उठ के डर जाउंगा। बगल में बीवी होगी और सोचूंगा कि अब शादी तो कर ली, अब झेलो इसे सारी उम्र!
बहुत हसीनाएं
सलमान ने कहा कि आस पास इतनी खबूसूरत हसीनाएं हैं कि शादी करने का मन नहीं करता। हालांकि मज़ाक के बाद उन्होंने कहा कि जब होनी होगी तब हो ही जाएगी।
शादी दो का काम
शादी दो लोगों से पूरी होती है। एक हमेशा सारे एडजस्टमेंट करता है और दूसरा ऐश करता है। मेरी शादी में मैं ज़्यादा मुश्किल वाला इंसान रहूंगा। मुझे संभालना काफी मुश्किल है।
बड़ी मुश्किल है
सलमान ने साफ बात करते हुए कहा कि मेरी उम्र में शादी करके उसे निभा लेना जाना बहुत मुश्किल होगा। मैं बहुत बिज़ी रहता हूं और शादी को वक्त की ज़रूरत होती है।
लीक नहीं होगी शादी
अगर मैं सगाई या शादी करूंगा तो उसके लीक होने का इंतज़ार नहीं करूंगा। ये मेरे लिए बहुत ही खुशी का मौका होगा। इसलिए मैं खुद ट्वीट कर अपने एक एक फैन से शेयर करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications








