कोरोना पॉज़िटिव थीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, अब हो चुकी हैं निगेटिव

सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का एलान कर सबको चौंका दिया कि उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा कोरोना पॉज़िटिव हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि हम इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं। ये बहुत ही गंभीर और जटिल समस्या बन चुका है।

सलमान ने लोगों को कोरोना से बचे रहने का आग्रह करते हुए कहा कि पहले हम किसी ऐसे को जानते थे जिसे कोरोना है, अब ये हमारे परिवारों के बीच है। मेरी बहन अर्पिता खान शर्मा भी कोरोना पॉज़िटिव थीं।

salman-khan-s-sister-arpita-khan-sharma-tested-positive-for-covid-19-in-april-2021

सलमान खान के इस खबर की पुष्टि करते ही अर्पिता खान शर्मा के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर फैल गई। कई जगह, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के भी पॉज़िटिव होने की खबर थी लेकिन उस खबर का खंडन कर दिया गया।

अर्पिता ने किया साफ

अर्पिता ने किया साफ

सलमान खान के बयान के बाद अर्पिता खान शर्मा ने एक पोस्ट के ज़रिए साफ किया कि वो अप्रैल में कोरोना पॉज़िटिव थीं। उन्होंने सारे नियमों का पालन किया और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं।

साथ काटा था लॉकडाउन

साथ काटा था लॉकडाउन

गौरतलब है कि खान परिवार ने कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान, पूरा लॉकडाउन एक साथ सलमान खान के पणवेल फार्महाउस पर निकाला था। दरअसल, पूरा परिवार वहां अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने पहुंचा था जिसके अगले दिन लॉकडाउन का एलान हो गया था।

साथ में की थी खेती बाड़ी

साथ में की थी खेती बाड़ी

लॉकडाउन के दौरान, सलमान खान का पणवेल फार्महाउस सभी के लिए बिल्कुल नया अनुभव बन गया था। सलमान खान और आयुष शर्मा तो नन्हें आहिल के साथ खेती बाड़ी करते भी दिखाई दिए थे।

साथ में हुए एक्सपेरिमेंट

साथ में हुए एक्सपेरिमेंट

पिछले लॉकडाउन के दौरान भी सलमान खान खाली नहीं बैठे थे। उन्होंने पणवेल में अपने दोस्तों के साथ मिले समय का इस्तेमाल करते हुए कई म्यूज़िक वीडियो और गाने तक बना डाले थे।

अब ठीक हैं अर्पिता

अब ठीक हैं अर्पिता

बात करें अर्पिता खान शर्मा की तो अर्पिता के पोस्ट के मुताबिक उन्हें कोरोना हुआ था लेकिन उनके अंदर कोई भी लक्षण नहीं थे। वहीं अर्पिता ने अपने पोस्ट में ये जानकारी दी कि कोरोना पॉज़िटिव केवल वो थीं। कई रिपोर्ट्स में आयुष और उनके दोनों बच्चों के भी पॉज़िटिव होने की खबरें थीं।

अंतिम में आएंगे नज़र

अंतिम में आएंगे नज़र

लॉकडाउन के पहले, सलमान खान और आयुष शर्मा एक साथ अंतिम नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अब देखना है कि कोरोना की लहर के बाद फिल्म का काम कब शुरू होता है।

इसी के साथ ही सलमान खान ने बताया कि किस तरह कोरोना की दूसरी लहर के बीच वो लगातार लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान ने बताया कि रोज़ ढेरों लोगों की मदद की गुहार के फोन आ रहे हैं और वो कोशिश कर रहे हैं को मदद हो पाए। फिलहाल सलमान खान की टीम 25 से 50 हज़ार सिने वर्कर को खाना और दवाईयां मुहैया करवाने की कोशिश कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X