PICS: मामू सलमान के नन्हें मेहमान के स्वागत की ऐसे हुई तैयारी!
[बॉलीवुड समाचार] इस साल की गणपति में सलमान खान परिवार को इतना खुश देख सबने कयास लगा लिए थे कि अर्पिता खान परिवार को नई खुशियां देने वाली हैं। यही कारण था कि गणपति इतने धूमधाम से मनाए गए।
और अब अर्पिता खान ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके मां बनने की खुशी जितनी साफ दिखाई दे रही हैं उतना ही साफ दिखाई दे रहा है उनका बचपन।
[बचपन में सलमान के साथ ऐसे खेलते थे स्टार्स]
अर्पिता की दोस्तों ने मिलकर उन्हें बेबी शावर पार्टी दी और इस पार्टी में सारी होने वाली मासियों ने एक जैसी टी शर्ट पहनी जिस पर लिखा था कि नन्हें मेहमान के आने के लिए वो बहुत एक्साइटेड हैं।
इन तस्वीरों में अर्पिता एक खास दोस्त के साथ दिखीं जो उनकी प्रेगनेंट सिस्टर हैं क्योंकि दोनों ही एक्सपेक्ट कर रही हैं। तस्वीरों में अलवीरा खान और सलमा खान भी दिख रही हैं। लेकिन तस्वीरों में हेलेन नहीं दिखीं।
देखिए अर्पिता के बेबी शावर की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications