सलमान की बहन बनेगी हिमाचल की बहू
नई दिल्ली! सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान की शादी अगले महीने की 17 तारीख को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते आयुष से होगी। आयुष के पिता अनिल शर्मा आजकल भी हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री है। आयुष मुंबई में ही रहकर बिजनेस करते हैं।

हाई-प्रोफाइल शादी
जानकारों ने बताया कि शादी की सारी रस्में और दो भव्य पार्टियां मुंबई और दिल्ली में होंगी। बाद में एक पार्टी शिमला में होगी।
इस बेहद हाई-प्रोफाइल शादी में माना जा सकता है कि बालीवुड और राजनीति की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। अर्पिता और आयुष के बीच के मधुर संबंधों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।
जानकारों ने बताया कि अर्पिता के पिता सलीम और बड़े भाई सलमान खान ने आयुष को पसंद कर लिया है। सारे विवाह समारोह में सलमान खान तो रहेंगे ही।
salman khan himachal pradesh chief minister mumbai सलमान खान बॉलीवुड हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री मुंबई


Click it and Unblock the Notifications