ALERT: इस गाने के साथ शुरू हुई सलमान - करण की फिल्म शुद्धि!
हाल ही में खबरें थीं कि करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुद्धि डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन फिर अचानक इस खबर ने सबको चौंका दिया कि सलमान खान शुद्धि कर रहे हैं।
अब पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुद्धि का काम 6 महीने पहले ही शुरू हो चुका है। फिल्म के लिए उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने एक गाना भी रिकॉर्ड किया है। ये गाना एक तेज़ बीट का सुरीला नंबर है।
[सलमान कैटरीना की कमबैक फिल्म...धमाकेदार]
इसके पहले उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने ऐसा ही गाना स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए गाया था - राधा। ये गाना टॉप 10 चार्टबस्टर में छाया रहा।
अब इस गाने पर सलमान खान खान के साथ कौन होगा ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे भी सलमान खान पहले ये फिल्म वरूण धवन को दे चुके हैं और उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट थीं।
[सलमान - अजय देवगन ने की थी फिल्म डिब्बाबंद]
अब सलमान फिल्म में वापस क्यों और किसलिए लौटे हैं ये तो किसी को नहीं पता। देखिए हाल ही में किन फिल्मों से जुड़ चुका है सलमान का नाम -


Click it and Unblock the Notifications
















