सलमान खान ने फिर दिखाया दम- बनाई ऐसी बॉडी- फैंस ने कर डाले ये कमेंट्स
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो फिटनेस के मास्टर हैं और उन्होने इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरु किया था। हर फिल्मों में शर्ट उतारकर बॉडी दिखाने वाले सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही छाए हुए हैं। बता दें कि इस समय सलमान खान काफी ज्यादा मेहनत कर रहें हैं और अपने शरीर पर पहले से भी ज्यादा ध्यान दे रहें हैं।
इस समय जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वो आपको 90 के दशक के सलमान खान से मिलवाने के लिए काफी है। उनकी बॉडी इतनी शानदार दिख रही है कि कोई बता ही नहीं सकता है कि उकी उम्र 50 के पार है।

'बता दें कि इस तस्वीर में उनके ऐब्स दिख रहें है और उन्होने कैप्शन में पूछा हैं, 'वो मेरे पीछे वायर किस चीज का है? क्या आप बता सकते हैं?' ये तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इसके पहले सलमान खान ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह दो लोगों को को इक्विपमेंट पर बिठाकर एक्सर्साइज करते नजर आ रहे थे। बता दें कि इस तस्वीर के पर उनके फैंस काफी शानदार कमेंट कर रहें हैं और उन्होने लिखा है, भाई इज बैक।


Click it and Unblock the Notifications