..................... Salman Khan के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का मारकर किया साइड? आईफा से शॉकिंग वीडियो वायरल | Salman Khan's security team pushes Vicky Kaushal away, shocking video goes viral from IIFA - Hindi Filmibeat

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का मारकर किया साइड? आईफा से शॉकिंग वीडियो वायरल

salman-khan-s-security-team-pushes-vicky-kaushal-away-shocking-video-goes-viral-from-iifa

Salman Khan- Vicky Kaushal Video: अबू धाबी में चल रहे आईफा के लिए सलमान खान, राजकुमार राव, विक्की कौशल, फराह खान समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से सलमान वहां भारी सिक्योरिटी के साथ घूम रहे हैं। बीते दिन वहां से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड एक्टर विक्की कौशल को धक्का देते दिख रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि विक्की कौशल पास से गुजरते सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जिस तरह से विक्की को साइड करते हैं, ये देखकर फैंस काफी गुस्से में हैं।

वीडियो में विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशंस भी साफ नजर आते हैं। वो दूसरी बार भी हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और निकल जाते हैं।

सलमान खान और विक्की कौशल के इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "भाई वो भी एक्टर है, सलमान के बॉडीगार्ड ऐसे कैसे उसे साइड कर सकते हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "सलमान खान पर अब स्टारडम का भूत चढ़ गया है। विक्की से हाथ तक नहीं मिलाया इसने.."

हालांकि कुछ ने सलमान का साइड लेते हुए लिखा कि, "आम आदमी की तरह साइड में कर दिया, लेकिन हम सभी सलमान खान की सुरक्षा के कारणों को जानते हैं।" बता दें, पिछले कुछ महीनों में सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुपरस्टार को भारी सिक्योरिटी मिली हुई है।

Read more about: salman khan vicky kaushal iifa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X