अजय देवगन ईद पर रिलीज करेंगे 'रनवे 34', सलमान खान ने किया ऐसा ट्वीट, देना पड़ा जवाब!

सभी को पता है कि मेगास्टार सलमान खान हर साल अपनी फिल्म ईद पर जरूर लेकर आते हैं और आखिरी बार वो राधे का हिस्सा बने थे। लेकिन इस साल की ईद फैंस के लिए कुछ अधूरी होने वाली है क्योंकि सलमान खान की कोई भी फिल्म अभी तैयार नहीं है। सलमान खान ने इस बात को काफी सीरियस लिया है और अपने दोस्त और सुपरस्टार अजय देवगन को ये जिम्मा दिया है कि वो ईद पर आएं और फैंस को ईदी दें।

दरअसल हम रनवे 34 की बात कर रहे हैं जिसमें सुपरस्टार अजय देवगन और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैँ। ये फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है इसको लेकर एक बात सबते सामने आई है।

salman khan, ajay devgn, runway 34, सलमान खान, अजय देवगन, रनवे 34

दरअसल सलमान खान ने ही अजय देवगन से कहा था कि वो ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करें। सलमान खान ने ट्वीट करते हुए रनवे 34 का प्रमोशन किया था।

सलमान खान ने लिखा

सलमान खान ने लिखा

उन्होने लिखा कि.. ''मेरे पास तो कोई फिल्म तैयार नहीं थी तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है अगर वह ईद पर आ सकता है, ईदी देने के लिए। चलो इस ईद हम सब मनाएंगे करेंगे और देखेंगे #Runway34''

अजय देवगन का जवाब

अजय देवगन का जवाब

इसके बाद फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और इस दिन का इंतजार कर रहे हैँ। इस ट्वीट के बाद भला अजय देवगन कैसे पीछे रह सकते थे, उन्होने भी सलमान खान के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, ''भाई की रिक्वेस्ट, सर आंखें पर! इस ईद पर उतरेगा रनवे 34. #Runway34 टीज़र।''

फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं

फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं

इसके बाद अजय देवगन और सलमान खान के फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं जो कि अक्सर झगड़ते हुए नजर आते हैं। सभी को पता है कि सलमान खान और अजय देवगन काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते रहते हैं।

सन ऑफ सरदार में सलमान खान ने कैमियो भी किया था

सन ऑफ सरदार में सलमान खान ने कैमियो भी किया था

फिल्म सन ऑफ सरदार में सलमान खान ने कैमियो भी किया था। वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी तेजी से इसकी शूटिंग कर रहे हैँ। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

शानदार प्रोजेक्ट्स

शानदार प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा अजय देवगन कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैँ। रनवे 34 में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं और उन्होने काफी अहम किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X