..................... Salman Khan's reply on Akshay Kumar's statement, said this about two hero films! अक्षय कुमार के बयान पर सलमान खान का जवाब - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के बयान पर सलमान खान का जवाब, दो हीरो वाली फिल्मों को लेकर कही थी ये बात!

salman khan, akshay kumar

अक्सर सुपरस्टार सलमान खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस वक्त उनकी फिल्में भी खबरों का हिस्सा है और कुछ बड़े धमाके होने वाले हैं। सलमान खान ने एक बयान मल्टीस्टारर फिल्मों को लेकर दिया है। उनका कहना है कि, अतीत में कई मल्टीस्टारर वाली फिल्मों में उन्होने काम किया किया है और कहते हैं कि उन्हें कभी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा है।

हालांकि अक्षय कुमार ने कहा था कि उनको स्टार खोजने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर सलमान खान से सवाल किया गया था। इस दौरान मेगास्टार सलमान खान मुंबई में गॉडफादर के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे।

अभिनेता को फिल्म में एक कैमियो भूमिका में देखा जाएगा, जिसमें चिरंजीवी एक प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होने इस दौरान मल्टीस्टारर फिल्में और समस्या को लेकर बयान दिया।

उन्होने कहा 'मैंने संजू, सनी, आमिर, जैकी, सैफ, शाहरुख, अक्की के साथ काम किया है। मैंने सबके साथ काम किया है, मेरे पूरे करियर में कभी भी दो हीरो वाली फिल्मों में यह मुद्दा नहीं रहा।''

इसके अलावा उन्होने कहा, "यह सब फिल्म और स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। अगर आपको स्क्रिप्ट पसंद नहीं है, तो इसे न करें। अगर आपको अभिनेता पसंद नहीं है, तो उसे पसंद करना शुरू करें।"

वर्कफ्रंट पर सलमान खान 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान आने वाले साल में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X