तानाजी का Trailer देख सलमान खान ने कर डाला ऐसा ट्वीट- अजय देवगन ने दिया ये जवाब!
सुपरस्टार अजय देवगन काफी समय से फिल्म तानाजी को लेकर चर्चा में चल रहे थे और अब इसका ट्रेलर भी आ चुका है। बता दें कि इस ट्रेलर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा चर्चा में आ गया और लोग इस ट्रेलर की काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस समय सलमान खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसको सलमान खान ने तानाजी का ट्रेलर देखने के बाद पोस्ट किया है। सलमान खान ने ट्रेलर का लिंक ट्वीट करते हुए लिखा है... 'तानाजी मानाजी.. अजय विजय भव, विजय भव, विजय भव।'
सलमान खान ने जैसे ही ये ट्वीट किया तो भला अजय देवगन कैसे चुप रह सकते हैं। उन्होने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि.. 'हाय सलमान, तुम्हारे सपोर्ट और शुभकामनाओं के लिए तानाजी आपको धन्यवाद देते हैं।' सलमान और अजय देवगन काफी अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











