सलमान खान की सबसे छोटी फिल्म होगी राधे- भारत से लिया सबक- पढ़िए पूरी डिटेल्स
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस समय उनकी फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। लेकिन कोरोनावायरस के इफेक्ट के चलते कुछ समय के लिए लिए शूटिंग बंद कर दी गई है। लेकिन बीती कुछ फिल्मों से सीख लेकर इस ईद को सलमान खान ने कुछ ऐसा करने का फैसला किया है जो कि पहली बार होगा। दरअसल राधे... सलमान खान की सबसे छोटी फिल्म साबित होने वाली हैं।
उन्होने इस फिल्म की लेंथ को छोटा कर दिया है। गौरतलब है कि फिल्म दबंग 3 को लेकर फैंस ने इस बात की शिकायत की थी कि फिल्म में कुछ सीन्स और गाने नहीं होने चाहिए थे जिसके बाद फिल्म छोटी की गई थी।

राधे की बात करें तो इस फिल्म सलमान खान.. रणदीप हुड्डा के साथ साथ तीन विलेन्स से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। निश्चित ही सलमान खान के फैंस को ईद 2020 का काफी जोरों से इंतजार है।
इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। इसके पहले वो फिल्म भारत में एक छोटे से रोल के साथ अपनी करिश्मा दिखा चुकी हैं। सलमान खान के साथ फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आपको बताते हैं इस फिल्म का कुछ खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications