ओवरसीज में 800 स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान खान की राधे- आज होगा ग्रैंड प्रीमियर, जानें डिटेल्स!
सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रही है फैंस की दीवानगी सोशल मीडिया पर देखते ही बनती है। इस समय भी एक ऐसी खबर आ रही है जो कि फैंस को काफी खुश करने वाली है। भले ही कोरोना वायरस के कारण भारत में थिएटर्स बंद चल रहे हैं लेकिन ओवरसीज ये फिल्म काफी तगड़ा धमाका करने वाली है।
पता चला है कि सलमान खान की ये धमाकेदार फिल्म ओवरसीज करीब 750-800 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है जो कि अपने आप में काफी बड़ी बात है। इसके अलावा ये जी5 और टीवी पर भी रिलीज होगी।

इससे इतना तो तय है कि सलमान खान काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं। राधे को लेकर दीवानगी काफी समय से देखी जा रही थी और लगातार इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी हैँ। जहां जहां थिएटर्स खुले हैं फिल्म रिलीज होगी।

प्रीमियर आज
इसके अलावा बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म भले ही 13 मई को रिलीज हो रही है लेकिन अरब देशों में इसका प्रीमियर आज यानि 12 मई को होगा।

थिएटर्स में फिर से रिलीज होगी
जी हां दुबई में राधे की प्रीमियर आज सुबह 10.30 बजे होना है और इसके लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसके अलावा सलमान खान ने भारतीय फिल्म थिएटर्स के मालिकों को हाल ही में विश्वास दिलाया है कि जैसे ही सब ठीक हो फिल्म थिएटर्स में फिर से रिलीज होगी।

ईद के मौके पर रिलीज
बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हुआ।

वादा किया था
हालांकि सलमान खान ने वादा किया था कि कुछ भी हो वो ईद 2021 के मौके पर फैंस के लिए ये फिल्म जरूर रिलीज करेंगे।

कमाल की अदाकारा
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री दिशा पटानी नजर आने वाली हैं जो कि कमाल की अदाकारा हैं।

धमाकेदार ट्रेलर
फिलहाल फिल्म राधे से इसका धमाकेदार ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हुए हैं जो कि सभी को काफी पसंद आ रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications