राधे के साथ सलमान खान लाएंगे तूफान? एक साथ 50 देशों में रिलीज होगी भाईजान की फिल्म!
सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म इस ईद यानि 13 मई को थिएटर्स और ओटीटी के साथ साथ टीवी पर भी रिलीज होने वाली है। लेकिन इस समय इसकी रिलीज को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो आपको होश उड़ाने वाली है।
पता चला है कि सलमान खान की ये फिल्म राधे लगभग 50 देशों में डिजिटली रिलीज होगी। जी हां जिन जिन देशों में जहां भी थिएटर्स खुले हैं ये फिल्म रिलीज होगी और तगड़ा धमाका करेगी। बॉलीवुड हंगामा ने लिखा है कि..

'राधे पूरे विश्व में रिलीज होगी जहां भी थिएटर्स खुले हैं। लेकिन जो दर्शक रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और घर बैठे ही इसका मजा लेना चाहते हैं उनके ये ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी पर भी उलब्ध है। 299 रुपए को चार्ज के जी सिनेप्लेक्स पर फिल्म घर बैठे देखी जा सकती है।'

फिल्म धमाकेदार होने वाली है
जैसे ही ये खबर सामने आई ये काफी चर्चा में है और फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म धमाकेदार होने वाली है।

लॉकडाउन और कोरोना वायरस
बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की ये फिल्म पिछले साल ईद के मौके पर आने वाली थी लेकिन लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण रिलीज नहीं हो पाई थी।

लीड रोल
इस फिल्म में सलमान खान के साथ सुपरस्टार जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आने वाले हैँ।

रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा इस फिल्म में मेन विलेन के किरदार में हैं जो कि फिल्म के ट्रेलर में आप सभी को नजर आ गया होगा।

किक और सुलतान
इसके पहले सलमान खान और रणदीप हुड्डा.. किक और सुलतान में साथ काम कर चुके हैं जहां उनको काफी पसंद किया गया था।

अंतिम और किक 2
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इसके अलावा फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, अंतिम और किक 2 जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications