सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए कब रिलीज होगा राधे का जबरदस्त ट्रेलर?
सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर काफी समय से चर्चा है और फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था और पता चला था कि सलमान खान ईद 13 मई के दिन एक बड़ा धमाका करेंगे। लेकिन लगातार फैंस इस बात को लेकर परेशान थे कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है?
हालांकि अब एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे के धमाकेदार ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज हो सकता है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस इस सप्ताह का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर खबर थी कि वांटेड की तरह बनने वाली है लेकिन खबर आई थी कि फिल्म वांटेड से इसका कोई लेना देना नहीं हैं।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म सलमान खान के करियर में एक नई तेजी लाने वाली है और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

क्लैश होगा
इसके अलावा खबर है ईद पर क्लैश जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के साथ इस ईद होने वाला है।

किक 2, टाइगर 3
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इसके अलावा फिल्म किक 2, टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और अंतिम जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

दिशा पटानी
राधे की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दिशा पटानी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा
इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
शाहरुख खान बने इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता? पठान की फीस जानकर हिल जाएंगे आप!


Click it and Unblock the Notifications