सलमान खान की राधे का सूर्यवंशी कनेक्शन- अक्षय कुमार के साथ भाईजान का बड़ा धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इस समय इस फिल्म के टीजर को लेकर बातें हो रही हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो काफी शानदार है। सलमान खान के फैंस इसको देखकर काफी ज्यादा खुश होंगे क्योंकि उनको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि इस फिल्म के टीजर का कनेक्शन सीधा सीधा अक्षय से जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं सूर्यवंशी की।
खबरों की मानें तो सलमान खान की फिल्म राधे का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के साथ जोड़ा जा रहा है। इसको लेकर थिएटर्स से भी बात की जा चुकी है।

सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज हो रही है और अक्षय कुमार के फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैँ। राधे की बात करें तो फिल्म 22 मई ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार और सलमान खान की ये फिल्में चर्चा में हैं....


Click it and Unblock the Notifications











