महाराष्ट्र के दो थिएटर्स में रिलीज हुई सलमान खान की राधे, पहले ही दिन कर डाली इतनी कमाई!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई इस ईद रिलीज हुई थी और फिल्म ने रिलीज होते ही काफी बड़ी धमाका किया था। हालांकि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म देश में थिएटर्स में नहीं रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म विदेशों में रिलीज होकर कमाल किया था और ओटीटी पर छाई रही थी। लेकिन इस समय सलमान खान के फैंस के लिए एक खबर जो कि काफी खुश करने वाली है।
दरअसल अब इंडिया में भी राधे थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो चुकी है। यहां पर 2 थिएटर्स में फिल्म रिलीज हुई है। खबर है कि मालेगांव और औरंगाबाद में इस वक्त फिल्म के दो शो चलाए जा रहे हैं जो कि.. शाम 7:30 बजे और 9:30 बजे चलते हैं।

फैंस ने यहां आकर शो देखे हैं और पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ रहा है। पता चला है कि दो शो में सलमान खान की इस फिल्म ने करीब 64 हजार रुपए का कलेक्शन किया है।

महाराष्ट्र अभी खुला नहीं है
हालांकि पूरा महाराष्ट्र अभी खुला नहीं है। इसके अलावा लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब सलमान खान की राधे पूरे देश के थिएटर्स में रिलीज होगी।

गड़ी फैन फॉलोविंग
जाहिर है कि सलमान खान की इतनी तगड़ी फैन फॉलोविंग है कि वो लोग फिर से थिएटर्स जाकर भी जरूर देखने वाले हैँ।

स्टारकास्ट है दमदार
सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ नजर आए थे और काफी पसंद किए गए थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान किक 2, टाइगर 3, अंतिम और कभी ईद कभी दिवाली जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

राजश्री प्रोडक्शन
इसके अलावा खबर आ रही है कि वो राजश्री प्रोडक्शन और साउथ की दो रीमेक फिल्मों का भी हिस्सा बनने वाले हैँ।

बेसब्री से इंतजार
हालांकि इस फिल्मों को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











