राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ने पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड - सलमान खान ने फैन्स को यूं कहा धन्यवाद
भारत में, फ़िल्म 'राधे' को ज़ी5 पर ज़ी की पे-पर-व्यू सर्विस ज़ी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज़ किया गया है और इसे बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
सलमान खान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा स्टारर फिल्म ने पहले दिन 4.2 मिलियन व्यूज़ के साथ रिकॉर्ड बना लिया है। ये फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है।

सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर फैन्स को इस प्यार और सफलता के लिए धन्यवाद कहा। सलमान खान ने कहा राधे को इतनी बार देखकर फैन्स ने उन्हें ईद का तोहफा दिया है।
विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सरहाना करने वाले उत्सुक प्रशंसकों से ले कर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने रिलीज़ के तुरंत बाद ही फ़िल्म देखना शुरू कर दिया, नतीजतन यह रिलीज़ के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी। यही नहीं, अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया कुल मिलाकर यह फ़िल्म ईद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल
गौरतलब है कि ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस में सलमान खान की फिल्म ने धुंआधार कमाई करना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूएई में फिल्म ज़बरदस्त कमाई कर रही है। दुबई में अब तक के सबसे ज़्यादा कलेक्शन दर्ज किए गए हैं।

100 करोड़ की कमाई
ईद पर फिल्म ज़ी मल्टीप्लेक्स पर Pay Per View Format पर रिलीज़ हुई और बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हुई। माना जा रहा है कि पहले दिन ज़ी 5 ने राधे से 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

वीकेंड पर धमाका
अभी फिल्म की कमाई, वीकेंड पर और बढ़ने के आसार है। देखना है कि सलमान खान स्टारर फिल्म वीकेंड पर कितने दर्शक बटोर पाती है। फिल्म के वीकेंड कलेक्शन से इस समय काफी ज़्यादा उम्मीदें की जा रही हैं।

अधिक कलेक्शन की उम्मीद
यूएई में थिएटर्स की 50% क्षमता के साथ फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 379,000 अमरीकी डालर का कलेक्शन किया है जो न केवल सलमान खान की पिछली फिल्म 'दबंग 3' (2019) से अधिक है, बल्कि गॉडज़िला Vs कॉन्ग की तुलना में अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन भी है। फेस्टिव वीकेंड को देखते हुए कलेक्शन में अधिक इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है।

महामारी का खामियाजा
बहुत महत्वपूर्ण रूप से, राधे ने हाइब्रिड रिलीज़ की सफलता का जोरदार प्रदर्शन किया और इस कठिन वक़्त के दौरान एक फिल्म को रिलीज़ करने का एक प्रभावी मॉडल दिखाया। यह न केवल राधे के स्टेक होल्डर्स के लिए बल्कि देश की सम्पूर्ण फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण होगा जो महामारी का खामियाजा भुगत रहे है।

OTT का उज्जवल भविष्य
राधे के सभी आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि जब इमेंस स्टार पॉवर, विभिन्न प्लेटफार्म तक अपना रास्ता तय करती है, तब कम थिएट्रिकल रिलीज़ के बावजूद सबसे कठिन समय में भी इतिहास रचा जाता है। यह इस तथ्य को पुष्ट करता है कि मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म रिलीज़ आने वाले वक्त का भविष्य है और आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ जाएगा।

पूरी टीम है खुश
ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ शारिक पटेल ने साझा किया,"फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इस अनूठी और पहले कभी नहीं देखी गई वितरण रणनीति के माध्यम से यह हाई-ऑन-एंटरटेनमेंट, सर्वोत्कृष्ट सलमान खान की फिल्म दर्शकों को अपने हिसाब से कही भी देखने का 'अवसर' सुनिश्चित करता है। अभूतपूर्व परिस्थितियों के साथ इनोवेटिव विकल्प बनाने की जिम्मेदारी आती है जो भविष्य के व्यापार मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा और ज़ी इसमें सबसे आगे है।"

ईद का तोहफा
फिल्म में सलमान खान के फैन्स को दो चीज़ें बराबर मिली हैं - ढेर सारा एक्शन और ढेर सारा मसाला। अब ईद हो तो सलमान खान के फैन्स को इससे ज़्यादा और क्या चाहिए! बस यही कारण है कि फिल्म सलमान खान फैन्स के लिए ईद का तोहफा है।


Click it and Unblock the Notifications











