राधे - सूर्यवंशी रिलीज़ डेट: दीवाली पर एक बार फिर से सलमान खान vs अक्षय कुमार
सलमान खान और अक्षय कुमार को भिड़ते हुए कई लोग देखना चाहते हैं और अब ये काम होगा दीवाली पर। माना जा रहा है कि दीवाली पर सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं।
गौरतलब है कि सूर्यवंशी जहां मार्च में रिलीज़ हो रही थी वहीं राधे, ईद पर रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन ने सारा मामला गड़बड़ कर दिया।

अब ये दोनों ही फिल्में एक बड़ी रिलीज़ डेट चाहती हैं और ये डेट दीवाली से बेहतर कोई नहीं हो सकती है। दिलचस्प ये है कि ईद पर पहले सलमान खान की राधे, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से ही भिड़ने वाली थी।
लेकिन रोहित शेट्टी ने ये कहकर सूर्यवंशी की डेट पहले कर दी कि ईद पर केवल सलमान खान के फैन्स का हक है। इसके बाद अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम, सलमान खान की राधे से क्लैश होनी थी।
अब आखिरकार एक बार फिर से दोनों स्टार्स आमने सामने आकर ही रहेंगे। वैसे आपको याद दिलाते देते हैं दीवाली पर रिलीज़ कुछ फिल्मों के ज़बरदस्त आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications












