सलमान खान की रेस 3 का ट्रेलर, हॉलीवुड फिल्म द एवेंजर से किया जाएगा अटैच

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 इन दिनो सबसे ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर और खबर सामने आई है जो कि इसको खास बना देगी। बता दे कि हॉलीवुड फिल्म द एवेंजर के साथ सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म के साथ जोड़ा जाएगा।

रेस 3 का ट्रेलर एवेंजर के साथ थिएटर में प्रदर्शित किया जाएगा। बता दें कि इस बात को लेकर चर्चाएं शुरु हो चुकी है और यही कारण है कि रेस 3 का ट्रेलर इसी महीने के अंत तक सबके सामने होगा।

salman khan, race 3, सलमान खान, रेस 3

जीं हां खबरों की माने तो रेस 3 का ट्रेलर 27 अप्रैल तक रिलीज किया जा सकता है। इसी दिन ये मशहूर हॉलीवुड फिल्म भारत में रिलीज होगी और इसके साथ ही आपको सलमान खान की इस फिल्म का धमाका देखना को मिलेगा।

सलमान खान की इस फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अबु धाबी से वापस आ गई है। सलमान खान और रेमो डिसूजा की ये जोड़ी रेस 3 में काफी धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म की बाकी बची हुई शूटिंग इंडिया में ही की जाएगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ साथ जैकलिन और डेजी शाह भी नजर आएंगी।

सलमान खान इस रेस सीरीज में पहली बार आपको नजर आएंगे और आप पहली बार सलमान खान को निगेटिव रोल में देखेंगें।

बता दें कि सलमान खान को काला हिरण मामले में 5 साल की सजा हो गई थी और उसके बाद सलमान खान को जमानत भी मिल गई थी।

सलमान खान के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हर बार कि तरह इस बार भी फिल्म ईद के मौके पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X