सलमान खान का ईद पर अगला धमाका, ये रहा #FirstLook, देखकर यकीन ही नहीं होगा
तो आखिरकार, सलमान खान और लूलिया वंतूर का नाम एक साथ एक ही पोस्टर पर लिख ही गया। सलमान खान की रेस 3 का अगला गाना रिलीज़ होने जा रहा है शुक्रवार को। गाने का नाम है सेल्फिश और ये एक रोमांटिक गाना है।
गाना खास इसलिए है कि इसे खुद सलमान खान ने लिखा है। गाने को कोरियोग्राफ किया है रेमो डीसूज़ा और इसका म्यूज़िक दिया है विशाल मिश्रा। गाने को गाया है दिल दियां गल्ला सिंगर आतिफ असलम और सलमान खान की खास दोस्त लूलिया वंतूर ने।

हालांकि सलमान खान खुद भी इसका एक वर्जन ज़रूर गाएंगे ऐसा हमें यकीन है। क्योंकि सलमान के अंदर गाने का कीड़ा तो है ही। और इस बार तो उनका लिखा गाना, उनकी खास दोस्त गा रही हैं और सलमान सुर ना लगाएं, ऐसा तो नामुमकिन है।
हालांकि लूलिया एक अच्छी सिंगर हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने सलमान खान के मैं हूं हीरो तेरा का फीमेल वर्जन गाकर सनसनी मचाई थी। इसके बाद लूलिया ने हिमेश रेशमिया के साथ एक सिंगल गाना भी लॉन्च किया।
वैसे सलमान खान के साथ लूलिया जग घुमेया गा चुकी हैं। याद है जब सलमान ने बिना अपनी सुलतान टीम को बताए ये गाना रिकॉर्ड किया था और रिलीज़ भी कर दिया था।
[Also See: सलमान और लूलिया की Close Pics]
लेकिन सारी बातें एक तरफ और सच एक तरफ की लूलिया में सुर की समझ भले ही हो लेकिन उनकी गायकी में भाव और उच्चारण दोनों की कमी है। अब बिना फील के रोमांटिक गाने पर रोमांस कैसे होगा पता नहीं।
लेकिन इससे रेमो डीसूज़ा का सर दर्द ज़रूर बढ़ गया है। रेमो रेस 3 डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 15 जून को रिलीज़ हो रही है। वैसे आपको दे देते हैं रोमांटिक सलमान का एक फ्लैशबैक -


Click it and Unblock the Notifications













